Showing posts with label Hindi Story. Show all posts
Showing posts with label Hindi Story. Show all posts
// // Leave a Comment

सफलता के सात भेद, मुझे अपने कमरे के अंदर ही उत्तर मिल गये !

सफलता के सात भेद, मुझे अपने कमरे के
अंदर ही उत्तर मिल गये !

छत ने कहा :ऊँचे उद्देश्य रखो !
पंखे ने कहा : ठन्डे रहो !
घडी ने कहा : हर मिनट कीमती है !
शीशे ने कहा : कुछ करने से पहले अपने
अंदर झांक लो !
खिड़की ने कहा : दुनिया को देखो !
कैलेंडर ने कहा : Up-to-date रहो !
दरवाजे ने कहा : अपने लक्ष्य
को प्राप्त करने के लिए पूरा जोर
लगाओ !

Bassar

bassar@aol.in
Read More
// // Leave a Comment

बढती प्याज की कीमतों के हिसाब से जल्दी ही फिल्मो के diolouges इस प्रकार के होंगे !

बढती प्याज की कीमतों के हिसाब से
जल्दी ही फिल्मो के diolouges इस
प्रकार के होंगे !
मेरे करण अर्जुन आयेंगे........
और दो किलो प्याज़ लायेंगे
ये ढाई किलो के प्याज़ जब
आदमी लेता है ना
तो आदमी उठता नहीं उठ जाता है.............
मेरे पास बंगला है गाडी है बैंक बैलेंस है
रुपैया है पैसा है, तुम्हारे पास क्या है??
मेरे पास प्याज़ है!!!!!........
जिनके घर प्याज़ के सलाद होते हैं
वो बत्ती भुझा कर खाना खाते हैं........
चिनॉय सेठ, प्याज़ बच्चों के
खेलनेकी चीज़ नहीं होती
कट जाए तो खून निकल आता है ..........
मैं आज भी फेंके हुए पैसे नहीं उठाता
प्याज़ हो तो अलग बात है..............
सारा शहर मुझे प्याज़ के नाम से
जानता है ..............
प्याज़ को खरीदना मुश्किल
ही नहीं,नामुमकिन है .............
आपके प्याज देखे, बहुत हसीन हैं, इन्हें
ज़मीन पे मत उतारियेगा
मैले हो जायेंगे।..................
चल धन्नॊऒऒ, आज दस किलो प्याज़
का सवाल है...

Bassar

bassar@aol.in
Read More
// // Leave a Comment

असली ‘स्वर्ग’ का आनंद मेहनत से मिलता है

गोपाल बहुत आलसी व्यक्ति था। घरवाले भी उसकी इस आदत से परेशान थे। वह
हमेशा से ही चाहता था कि उसे एक
ऐसा जीवन मिले, जिसमें वह दिनभर सोए और जो चीज चाहे उसे बिस्तर में ही
मुहैया हो जाए। लेकिन
ऐसा कभी नहीं हुआ।
एक दिन उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद वह स्वर्ग में पहुंच गया, जो
उसकी कल्पना से भी सुंदर था। गोपाल सोचने
लगा काश! मैं इस सुंदर स्थान पर पहले आ गया होता। बेकार मे धरती पर रहकर
काम करना पडता था। खैर, अब मैं आराम
की जिंदगी जिऊंगा वह यह सब सोच ही रहा था कि एक देवदूत उसके पास आया और
हीरे-जवाहरात जड़े बिस्तर
की ओर इशारा करते हुए बोला-आप इस पर आराम करें। आपको जो कुछ भी चाहिए
होगा, बिस्तर पर ही मिल
जाएगा। यह सुनकर गोपाल बहुत खुश हुआ।
अब वह दिन-रात खूब सोता। उसे जो चाहिए होता, बिस्तर पर मंगवा लेता। कुछ
दिन इसी तरह चलता रहा। लेकिन
अब वह उकताने लगा था। उसे न दिन में चैन था न रात में नींद। जैसे ही वह
बिस्तर से उठने लगता दास-दासी उसे रोक
देते। इस तरह कई महीने बीत गए। गोपाल को आराम की जिंदगी बोझ लगने लगी।
स्वर्ग उसे बेचैन करने लगा था। वह कुछ काम करके अपना दिन बिताना चाहता था।
एक दिन वह देवदूत के पास गया और
उससे बोला- मैं जो कुछ करना चाहता था, वह सब करके देख चुका हूं। अब तो
मुझे नींद भी नही आती। मैं कुछ काम
करना चाहता हूं। क्या मुझे कुछ काम मिलेगा?
आपको यहां आराम करने के लिए लाया गया है। यही तो आपके जीवन का सपना था।
माफ कीजिए, मैं आपको कोई
काम नही दे सकता। देवदूत बोला।
गोपाल ने चिढकर कहा-अजीब बात है। मैं इस जिंदगी से परेशान हो चुका हूं।
मैं इस तरह अपना वक़्त नही गुजार सकता।
इससे अच्छा तो आप मुझे नर्क में भेज दीजिए।
देवदूत ने धीमे स्वर में कहा- आपको क्या लगता है आप कहा हैं? स्वर्ग मे या
नर्क में? मैं कुछ समझा नहीं-गोपाल ने कहा।
देवदूत बोला- असली स्वर्ग वहीं होता है, जहां मनुष्य दिन-रात मेहनत करके
अपने परिवार का पालन पोषण करता है।
उनके साथ आनंद के पल बिताता है और जो सुख-सुविधांए मिलती है उन्हीं में
खुश रेहता है। लेकिन आपने
कभी ऐसा नहीं किया। आप तो हमेशा आराम करने की ही सोचते रहे।
जब आप धरती पर थे तब आराम करना चाहते थे। अब आपको आराम मिल रहा है, तो काम
करना चाहते हैं। स्वर्ग के आनंद
से उकताने लगे हैं।
गोपाल बोला- शायद अब मुझे समझ आ गया है कि मनुष्य को काम के समय काम और
आराम के समय आराम
करना चाहिए। दोनों में से एक भी चीज ज्यादा हो जाए, तो जीवन में नीरसता आ
जाती है।
सच है, मेरे जैसे आलसी व्यक्तियों के लिए तो एक दिन स्वर्ग भी नर्क बन
जाता है।
(साभार: तमिलनाडु की लोककथाएं, डायमंड प्रकाशन, सर्वाधिकार सुरक्षित।)

Bassar

bassar@aol.in
Read More
// // Leave a Comment

सही मायने में ईद इसे कहते हैं..

इस्लाम में ईद उल फित्र का त्यौहार हिजरत के पश्चात नियुक्त किया गया।
हजरत मोहम्मद जब मक्का से हजरत कर मदीना आए तो उन्होंने देखा कि वहां हर
साल दो त्यौहारों का चलन है। उन्होंने देखा कि इन दो दिनों में वहां लोग
घूमते फिरते और खेलकूद अखाड़े करते। उन्होंने लोगों से कहा कि उनके लिए
अल्लाह ने इससे बेहतर दो दिन नियत किए हैं। और वे दो दिन ईद उल फित्र और
ईद उल अजहा के दिन हैं। इस तरह इस्लाम में इन दो दिनों का रिवाज पड़ा।
ईदउल फित्र का दिन रमजान के रोजों के बाद आता है। इसलिए इसे इनाम का दिन
कहा गया है। रमजान के महीने में इस्लाम मजहब को मानने वालों ने एक महीने
खाने और पीने पर रोक लगाई थी। अब उन्हें छूट रहती है कि खूब अच्छा मनपसंद
की चीज खाएं। इसका अर्थ है कि रमजान का महीना उनके लिए कर्म करने का महीना
था और और ईद का दिन उस कर्म का इनाम पाने का दिन है। ईद का आरंभ ईद का
चांद दिखने से होता है। रमजान के महीने के अंतिम दिन सब लोगों की निगाह
आसमान की तरफ होती है। जिसको चांद दिखाई देता है वह कह उठता है कि ए
अल्लाह तू इस निकलने वाले चांद को हमारे लिए अमन का और सलामती का चांद बना
दे और हम तेरी मर्जी पे चलें। तू इस महीने को अपनी बेशकीमती रहमत का महीना
बना दे। इस तरह ईद का चांद पूरी इस्लामी दुनिया के लिए ना सिर्फ खुशी का
चांद होता है बल्कि वह उन्हें अपने खुदा से भी जोड़ देता है। वह उन्हें
अपनी तरह से खुदा की याद दिलाता है, और लोग अपने लिए, पूरे संसार की
इंसानियत के लिए दुआ मांगते हैं। ईद के चांद वाली रात को इसलाम मजहब को
मानने वाले खुदा से दुआ मांगते हैं। और अपने और सारी इंसानियत के लिए नमाज
पढ़ते हैं। सुबह होते ही सब तैय्यार होते हैं और अपने को पवित्र करके नए
कपड़े पहनते हैं। छोटे बड़ों के साथ ईदगह जाते हैं। रास्ते में हर आने
जाने वाले से दुआ सलाम करते हैं। ईदगाह में सब एक हो जाते हैं। न कोई छोटा
न बड़ा। अल्लाह के आगे सब बंदे हैं। नमाज के बाद तकरीर होती है। इसमें
बताया जाता है कि खुदा का बनाया हर इंसान एक जैसा है। उसमें ऊंच नीच नहीं
देखनी चाहिए। इसलिए भी ईद में कमजोर गरीब लोगों को मदद की जाती है। ईद का
दिन आपसी खुशी का दिन बनाने के लिए खुदा ने जो सबसे बड़ी चीज नियत की है,
वह फितर है। खुशहाल लोग, अपनी अपनी हैसियत से कुछ पैसा या जरूरत का सामान
गरीब लोगों को देते हैं। इस तरह उनको भी ईद की खुशी में शामिल किया जाता
है। एक तरह से यह इस त्यौहार का बड़ा संदेश है। खुदा की दुनिया में कोई
छोटा बड़ा नहीं, सबसे प्यार करो। हमेशा इंसानियत के लिए सोचो। इससे वो भी
अपने बच्चों के लिए नए कपड़े खरीद लेते हैं। इदुल फित्र जैसे त्यौहार इसी
लिए मनाए जाते हैं, ताकि लोगों में आपसी प्यार मोहब्बत बनी रहे। मोहब्बत
का ये संदेश दूर दूर तक जाए। यह त्यौहार इसलिए है कि इस दिन पूरे समाज के
लिए खुशी का दिन बन जाए और वो तमाम लोग को नई जिंदगी देने वाला साबित हो।
सच्ची ईद वही है, जिसमें सारी इंसानियत के लिए खुशी अमन की दुआ हो।

Bassar

bassar@aol.in
Read More
// // Leave a Comment

रूप बड़ा या गुण ? Beauty or quality ?

सम्राट चंद्रगुप्त ने एक दिन अपने प्रतिभाशाली मंत्री चाणक्य से कहा-
"कितना अच्छा होता कि तुम अगर रूपवान भी होते।"
चाणक्य ने उत्तर दिया,
"महाराज रूप तो मृगतृष्णा है। आदमी की पहचान तो गुण और बुद्धि से ही होती
है, रूप से नहीं।"
"क्या कोई ऐसा उदाहरण है जहाँ गुण के सामने रूप फींका दिखे। चंद्रगुप्त ने
पूछा।
"ऐसे तो कई उदाहरण हैं महाराज, चाणक्य ने कहा, "पहले आप पानी पीकर मन को
हल्का करें बाद में बात करेंगे।"
फिर उन्होंने दो पानी के गिलास बारी बारी से राजा की ओर बढ़ा दिये।
"महाराज पहले गिलास का पानी इस सोने के घड़े का था और दूसरे गिलास का पानी
काली मिट्टी की उस
मटकी का था। अब आप बताएँ, किस गिलास का पानी आपको मीठा और स्वादिष्ट लगा।"
सम्राट ने जवाब दिया- "मटकी से भरे गिलास का पानी शीतल और स्वदिष्ट लगा
एवं उससे तृप्ति भी मिली।"
वहाँ उपस्थित महारानी ने मुस्कुराकर कहा, "महाराज हमारे प्रधानमंत्री ने
बुद्धिचातुर्य से प्रश्न का उत्तर दे
दिया। भला यह सोने का खूबसूरत घड़ा किस काम का जिसका पानी बेस्वाद लगता
है। दूसरी ओर
काली मिट्टी से बनी यह मटकी, जो कुरूप तो लगती है लेकिन उसमें गुण छिपे
हैं। उसका शीतल सुस्वादु पानी पीकर
मन तृप्त हो जाता है। आब आप ही बतला दें कि रूप बड़ा है अथवा गुण एवं
बुद्धि?"


Bassar

bassar@aol.in
Read More
// // Leave a Comment

जिंदगी मे हमारे माँ बाप से बढ़कर कुछ नही है. हमारे माँ बाप ही हमे ये जिंदगी देते है.

एक बहुत ही प्यारी कहानी...
एक बालक ने अपने माँ बाप की खूब सेवा की.
दोस्त उससे कहते कि अगर इतनी सेवातुमने
भगवान की की होती, तो तुम्हे भगवान मिल जाते.
.
लेकिन उन सब चीजो से अनजान वो अपने माता पिता की सेवा करता रहा.
.
एक दिन उसकी माँ बाप की सेवा भक्ति से खुश होकर भगवान धरती पे आ गए.
.
उस वक्त वो बालक अपनी माँ के पाँव दबा रहा था, भगवान दरवाजे के बाहर से
बोले, दरवाजा खोलो बेटा,
मैं तुम्हारी माता पिता की सेवा से प्रसन्न होकर
वरदान देने आया हूँ.
.
लड़के ने कहा-इंतजार करो प्रभु, मैं माँ की सेवा मे लगा हूँ.
.
भगवान बोले-देखो मैं वापस चला जाऊँगा,
.
बालक- आप जा सकते है भगवान, मैं सेवा बीच मे नही छोड़ सकता.
.
कुछ देर बाद उसने दरवाजा खोला, भगवान बाहर खड़े थे.
बोले- लोग मुझे पाने के लिए कठोर तपस्या करते है, मैं तुम्हे सहज मे मिल
गया और तुमने मुझसे
प्रतीक्षा करवाई
.
.
.
लड़के का जवाब था- 'हे ईश्वर, जिस माँ बाप की सेवा ने आपको मेरे पास आने
को मजबूर कर दिया, उन
माँ बाप की सेवा बीच मे छोड़कर मैं, दरवाजा खोलने कैसे आता."
और यही इस जिंदगी का सार है, जिंदगी मे हमारे माँ बाप से बढ़कर कुछ नही
है. हमारे माँ बाप ही हमे
ये जिंदगी देते है. यही माँ बाप अपना पेट काटकर बच्चो के लिए अपना भविष्य
खराब कर देते है.
इसके बदले हमारा भी ये फर्ज बनता है कि हम कभी उन्हे दुःख ना दे. उनकी
आँखो मे आँसू
कभी ना आए, चाहे परिस्थिति जो भी हो.

Bassar

bassar@aol.in
Read More
// // Leave a Comment

What is ramdan (ramzan) ?

I have so many non-muslim friends who are asking about ramdan.. Here i
tried to give so little information about holy month ramdan

Ramadan is a very special time
for Muslims, but the feelings and
lessons we experience should
stay with us throughout the year.
In the Qur'an, Muslims are
commanded to fast so that they
may "learn self-restraint" (Qur'an
2:183). This restraint and
devotion is especially felt during
Ramadan, but we all must strive
to make the feelings and attitudes
stay with us during our "normal"
lives. That is the true goal and test
of Ramadan.
Benefits of Ramadan:
• Through fasting, a Muslim
experiences hunger and thirst,
and sympathizes with those in
the world who have little to eat
every day.
• Through increased devotion,
Muslims feel closer to their
Creator, and recognize that
everything we have in this life is
a blessing from Him.
• Through increased charity,
Muslims develop feelings of
generosity and good-will toward
others. The Prophet Muhammad
(peace be upon him) once said, "A
man's wealth is never diminished
by charity."
• Through self-control, a Muslim
practices good manners, good
speech, and good habits.
• Through changing routines,
Muslims have a chance to
establish more healthy lifestyle
habits -- particularly with regards
to diet and smoking.
• Through family and community
gatherings, Muslims strengthen
the bonds of brotherhood and
sisterhood, in their own
communities and throughout the
world.

May Allah accept our fasting,
forgive our sins, and guide us all
to the Straight Path. May Allah
bless us all during Ramadan, and
throughout the year, with His
forgiveness, mercy, and peace,
and bring us all closer to Him and
to each other.
Bassar

bassar@aol.in
Read More
// // Leave a Comment

फटा हुआ पर्स.....

यात्रियों से खचाखच भरी ट्रेन में
टी.टी.ई. को एक
पुराना फटा सा पर्स मिला। उसने
पर्स को खोलकर यह पता लगाने
की कोशिश की कि वह
किसका है। लेकिन पर्स में ऐसा कुछ
नहीं था जिससे कोई सुराग मिल
सके। पर्स में कुछ पैसे और भगवान
श्रीकृष्ण की फोटो थी। फिर उस ...
टी.टी.ई. ने हवा में पर्स हिलाते हुए
पूछा -"यह किसका पर्स है?" एक
बूढ़ा यात्री बोला -"यह मेरा पर्स
है। इसे कृपया मुझे दे दें।"टी.टी.ई. ने
कहा -"तुम्हें यह साबित
करना होगा कि यह पर्स
तुम्हारा ही है। केवल तभी मैं यह पर्स
तुम्हें लौटा सकता हूं।"उस बूढ़े
व्यक्ति ने दंतविहीन मुस्कान के
साथ उत्तर दिया -"इसमें भगवान
श्रीकृष्ण की फोटो है।"टी.टी.ई. ने
कहा -"यह कोई ठोस सबूत नहीं है।
किसी भी व्यक्ति के पर्स में भगवान
श्रीकृष्ण की फोटो हो सकती है।
इसमें क्या खास बात है? पर्स में
तुम्हारी फोटो क्यों नहीं है?"
बूढ़ा व्यक्ति ठंडी गहरी सांस भरते
हुए बोला -"मैं तुम्हें बताता हूं
कि मेरा फोटो इस पर्स में
क्यों नहीं है। जब मैं स्कूल में पढ़
रहा था, तब ये पर्स मेरे पिता ने मुझे
दिया था। उस समय मुझे जेबखर्च के
रूप में कुछ पैसे मिलते थे। मैंने पर्स में
अपने माता-
पिता की फोटो रखी हुयी थी।
जब मैं किशोर अवस्था में पहुंचा, मैं
अपनी कद-काठी पर मोहित था।
मैंने पर्स में से माता-
पिता की फोटो हटाकर
अपनी फोटो लगा ली। मैं अपने सुंदर
चेहरे और काले घने बालों को देखकर
खुश हुआ करता था। कुछ साल बाद
मेरी शादी हो गयी।
मेरी पत्नी बहुत सुंदर थी और मैं उससे
बहुत प्रेम करता था। मैंने पर्स में से
अपनी फोटो हटाकर
उसकी लगा ली। मैं घंटों उसके सुंदर
चेहरे को निहारा करता। जब
मेरी पहली संतान का जन्म हुआ, तब
मेरे जीवन का नया अध्याय शुरू हुआ।
मैं अपने बच्चे के साथ खेलने के लिए
काम पर कम समय खर्च करने लगा। मैं
देर से काम पर जाता ओर
जल्दी लौट आता। कहने की बात
नहीं, अब मेरे पर्स में मेरे बच्चे
की फोटो आ गयी थी।" बूढ़े
व्यक्ति ने डबडबाती आँखों के साथ
बोलना जारी रखा -"कई वर्ष पहले
मेरे माता- पिता का स्वर्गवास
हो गया। पिछले वर्ष
मेरी पत्नी भी मेरा साथ छोड़
गयी। मेरा इकलौता पुत्र अपने
परिवार में व्यस्त है। उसके पास
मेरी देखभाल का क्त नहीं है। जिसे
मैंने अपने जिगर के टुकड़े की तरह
पाला था, वह अब मुझसे बहुत दूर
हो चुका है। अब मैंने भगवान कृष्ण
की फोटो पर्स में लगा ली है। अब
जाकर मुझे एहसास हुआ है
कि श्रीकृष्ण ही मेरे शाश्वत
साथी हैं। वे हमेशा मेरे साथ रहेंगे।
काश मुझे पहले ही यह एहसास
हो गया होता। जैसा प्रेम मैंने अपने
परिवार से किया, वैसा प्रेम
यदि मैंने ईश्वर के साथ
किया होता तो आज मैं
इतना अकेला नहीं होता।"
टी.टी.ई. ने उस बूढ़े व्यक्ति को पर्स
लौटा दिया। अगले स्टेशन पर ट्रेन के
रुकते ही वह टी.टी.ई. प्लेटफार्म पर
बने बुकस्टाल पर पहुंचा और
विक्रेता से बोला -"क्या तुम्हारे
पास भगवान की कोई फोटो है?
मुझे अपने पर्स में रखने के लिए
चाहिए।.


Bassar

bassar@aol.in
Read More
// // Leave a Comment

ज़िन्दगी और मौत .....

मौत का न होना ही ज़िन्दगी नहीं, और
ज़िन्दगी का न होना ही मौत नहीं,
जीते जी इंसान मर सकता है. और मरते हुए
भी इंसान ज़िन्दा रह सकता है. अंधेरे में
रहते हुए भी उजाले की उम्मीद में सार्थक
प्रयास ज़िन्दगी की निशानी है, उजाले
में रहते हुए अंधेरे की नज़रंदाज़ी मौत
की निशानी है. वर्तमान उदासी के
बावजूद भविष्य के प्रति उल्लास
ज़िन्दगी की निशानी है,
ज़िन्दगी की उमंगों के बीच सामाजिक
उदासी से विरक्ति मौत
की निशानी है. ज़ुल्म के ख़िलाफ़ जंग में
सरफ़रोशी की तमन्ना ज़िन्दगी की न
शोषकों से समझौता कर उनके सामने घुटने
टेकना मौत की निशानी है
इंसानी अच्छाइयों से असीम प्यार और
बुराइयों से बेइन्तेहाँ नफ़रत
ज़िन्दगी की निशानी है, अन्याय और
उत्पीड़न को देखते हुए
भी अनदेखा करना मौत की निशानी है.
तात्कालिक हार के बाद भी निर्णायक
जंग जीतने
का इरादा ज़िन्दगी की निशानी है,
भारी जीत के नशे में पैदा अहमन्यता मौत
की निशानी है. ज़मीन पर रहते हुए
भी आसमान को छू लेने की ख्वाहिश
ज़िन्दगी की निशानी है, आकाश में
उड़ने के बाद ज़मीन से कट जाना मौत
की निशानी है. श्रम करते हुए
ज़िन्दगी जीने
का तमन्ना ज़िन्दगी की निशानी है,
और ज़िन्दगी जीने की प्रक्रिया में
श्रम से अलगाव मौत की निशानी है.
मरते दम तक ज़िन्दगी का एक-एक
लम्हा जीने की चाहत
ज़िन्दगी की निशानी है, ज़िन्दा रहते
हुए भी मौत की घड़ी का इंतज़ार मौत
की निशानी है. ज़िन्दगी और मौत में
लगातार द्वन्द चलता रहता है शायद
इसीलिये इंसान रोज़-रोज़ जीता है और
रोज़-रोज़ मरता है,
कभी ज़िन्दगी का पहलू प्रधान होता है
तो कभी मौत का.

Bassar

bassar@aol.in
Read More
// // Leave a Comment

मनुष्य हमेशा ही सामने खुले पड़े विकल्प को मजबूती से जकड़ लेते हैं औरयह विचार नहीं करते कि कहींकुछ उससे बेहतर भी किया जा सकता है.

जंगल में चराई के बाद किसी बछड़े
को गाँवकी गौशाला तकलौटना थ
नन्हा बछड़ा था तोअबोध ही, वह
चट्टानों, मिट्टी के टीलों, और
ढलानोंपर से उछलता-कूदता हुआ
अपने गंतव्य तक पहुँचने में सफल
हो गया.
अगले दिन एक कुत्ते ने भी गाँव तक
पहुँचने के लिए उसीरास्ते
का इस्तेमाल किया. उसके अगले
दिन एक भेड़ उस रास्ते पर चल पड़ी.
एक भेड़ के पीछे अनेक भेड़ चल पडीं. भेड़
जो ठहरीं!
उस रास्ते पर चलाफिरी के निशान
देखकर लोगों ने भी उसका इस्तेमाल
शुरू कर दिया.ऊंची-
नीची पथरीली जमीन पर आते-जाते
समय वे पथकी दुरूहता को कोसते रहते
– पथ था ही ऐसा! लेकिन किसी ने
भी सरल-सुगम पथ की खोज के लिए
प्रयास नहीं किये.
समय बीतने के साथ वह पगडंडीउस
गाँव तक पहुँचने का मुख्य मार्ग बन
गयी जिसपर बेचारे पशु बमुश्किल
गाड़ीखींचते रहते. उस कठिन पथ के
स्थान पर कोई सुगम पथ
होता तो लोगों को यात्रा में न
केवल समय की बचत होती वरन वे
सुरक्षित भी रहते.
कालांतर में वह गाँव एक नगरबन
गया और पथ राजमार्ग बन गया. उस
पथ की समस्याओं पर चर्चा करते रहने
के अतिरिक किसी ने कभी कुछ
नहीं किया.
बूढ़ा जंगल यह सब बहुत लंबेसमय से देख
रहा था. वह बरबस मुस्कुराता और यह
सोचता रहता कि मनुष्य
हमेशा ही सामने खुले पड़े विकल्प
को मजबूती से जकड़ लेते हैं औरयह
विचार नहीं करते कि कहींकुछ उससे
बेहतर भी किया जा सकता है.

Bassar

bassar@aol.in
Read More
// // Leave a Comment

ज़िन्दगी का कड़वा सच...

एक भिखारी था| वह न ठीक से खाता था,
न पीता था, जिस वजह से
उसका बूढ़ा शरीर सूखकर
कांटा हो गया था| उसकी एक-एक
हड्डी गिनी जा सकती थी|
उसकी आंखों की ज्योति चली गई थी|
उसे कोढ़ हो गया था| बेचारा रास्ते के एक
ओर बैठकर गिड़गिड़ाते हुए भीख
मांगा करता था| एक युवक उस रास्ते से
रोज निकलता था| भिखारी को देखकर
उसे बड़ा बुरा लगता| उसका मन बहुत
ही दुखी होता| वह सोचता, वह
क्यों भीख मांगता है?
जीने से उसे मोह क्यों है? भगवान उसे
उठा क्यों नहीं लेते? एक दिन उससे न
रहा गया| वह भिखारी के पास गया और
बोला - "बाबा, तुम्हारी ऐसी हालत हो गई
है फिर भी तुम जीना चाहते हो? तुम
भीख मांगते हो, पर ईश्वर से यह
प्रार्थना क्यों नहीं करते कि वह तुम्हें
अपने पास बुला ले?"
भिखारी ने मुंह खोला - "भैया तुम
जो कह रहे हो, वही बात मेरे मन में
भी उठती है| मैं भगवान से बराबर
प्रार्थना करता हूं, पर वह
मेरी सुनता ही नहीं| शायद वह चाहता है
कि मैं इस धरती पर रहूं, जिससे
दुनिया के लोग मुझे देखें और समझें
कि एक दिन मैं भी उनकी ही तरह था,
लेकिन वह दिन भी आ सकता है,
जबकि वे मेरी तरह हो सकते हैं|
इसलिए किसी को घमंड
नहीं करना चाहिए|"
लड़का भिखारी की ओर देखता रह गया|
उसने जो कहा था, उसमें
कितनी बड़ी सच्चाई समाई हुई थी| यह
जिंदगी का एक कड़वा सच था, जिसे
मानने वाले प्रभु की सीख भी मानते हैं

Bassar

bassar@aol.in
Read More
// // Leave a Comment

"कमी निकालना, निंदा करना, बुराई करना आसान, लेकिन उन कमियों को दूर करना अत्यंत कठिन होता है"

एक नगर
में एकमशहूर
चित्रकार रहता था ।
चित्रकार ने एक बहुत सुन्दर
तस्वीर बनाई और
उसे नगर के चौराहे मे
लगा दिया और नीचे लिख
दिया कि जिस
किसी को, जहाँ भी इसमें
कमी नजर आये वह
वहाँ निशान लगा दे ।
जब उसने शाम को तस्वीर
देखी उसकी पूरी तस्वीर पर
निशानों से ख़राब
हो चुकी थी । यह देख वह बहुत
दुखी हुआ। उसे
कुछ समझ नहीं आ
रहा था कि अब क्या करे वह
दुःखी बैठा हुआ था ।
तभी उसका एक मित्र
वहाँ से गुजरा उसने उसके
दुःखी होने का कारण
पूछा तो उसने उसे
पूरी घटना बताई । उसने
कहा एक काम करो कल
दूसरी तस्वीर
बनाना और उस मे
लिखना कि जिस
किसी को इस तस्वीर मे
जहाँ कहीं भी कोई
कमी नजर आये उसे सही कर दे ।
उसने अगले दिन यही किया ।
शाम को जब उसने
अपनी तस्वीर देखी तो उसने
देखा की तस्वीर पर किसी ने
कुछ नहीं किया ।
वह संसार की रीति समझ
गया।
"कमी निकालना,
निंदा करना, बुराई
करना आसान, लेकिन उन
कमियों को दूर
करना अत्यंत कठिन होता है"
This is life ..... So enjoy every
minor point of life

Bassar

bassar@aol.in
Read More
// // Leave a Comment

बहुत समय पहले की बात है एक बड़ा सा तालाब था !तालाब में कोई राजा नहीं था, सच मानो तो सभी राजा थे।

बहुत समय पहले की बात है एक
बड़ा सा तालाब था !तालाब में कोई
राजा नहीं था, सच मानो तो सभी राजा थे।
दिन पर दिन अनुशासन
हीनता बढ़ती जाती थी और
स्थिति को नियंत्रण में करने
वाला कोई नहीं था। उसे ठीक करने
का कोई यंत्र तंत्र मंत्र दिखाई
नहीं देता था। नई पीढ़ी उत्तरदायित्व
हीन थी। जो थोड़े बहुत होशियार मेंढक
निकलते थे वे पढ़-लिखकर अपना तालाब
सुधारने की बजाय दूसरे तालाबों में चैन से
जा बसते थे।
हार कर कुछ बूढ़े मेंढकों ने घनी तपस्या से
भगवान शिव को प्रसन्न कर लिया और
उनसे आग्रह किया कि तालाब के लिये
कोई राजा भेज दें। जिससे उनके तालाब में
सुख चैन स्थापित हो सके। शिव जी ने
प्रसन्न होकर नंदी को उनकी देखभाल के
लिये भेज दिया। नंदी तालाब के
किनारे इधर उधर घूमता,
पहरेदारी करता लेकिन न वह
उनकी भाषा समझता था न
उनकी आवश्यकताएँ। अलबत्ता उसके खुर
से कुचलकर अक्सर कोई न कोई मेंढक मर
जाता। समस्या दूर होने की बजाय और
बढ़ गई थी। पहले तो केवल झगड़े झंझट
होते थे लेकिन अब तो मौतें भी होने
लगीं।
फिर से कुछ बूढ़े मेंढकों ने तपस्या से
शिव जी को प्रसन्न किया और
राजा को बदल देने की प्रार्थना की।
शिव जी ने उनकी बात का सम्मान करते
हुए नंदी को वापस बुला लिया और अपने
गले के सर्प को राजा बनाकर भेज दिया।
फिर क्या था वह पहरेदारी करते समय एक
दो मेंढक चट कर जाता। मेंढक उसके
भोजन जो थे। मेंढक बुरी तरह से
परेशानी में घिर गए थे।
फिर से मेंढकों ने घबराकर
अपनी तपस्या से भोलेशंकर को प्रसन्न
किया और कहा कि आप कोई पशु
पक्षी राज करने के लिये न भेजें कोई
यंत्र या मंत्र दे दें जिससे तालाब में सुख
शांति स्थापित हो सके। शिव ने सर्प
को वापस बुला लिया और
अपनी शिला उन्हें पकड़ा दी। मेंढकों ने
जैसे ही शिला को तालाब के किनारे
रखा वह उनके हाथ से छूट गई और बहुत से
मेंढक दबकर मर गए।
मेंढकों की समस्याओं हल होना तो दूर
उनके ऊपर मुसीबतों को पहाड़ टूट पड़ा
फिर क्या था। तालाब के मेंढकों में
हंगामा मच गया। चीख पुकार रोना धोना वे
मिलकर शिव की उपासना में लग गए,'हे
भगवान, आपने ही यह मुसीबत हमें दी है,
आप ही इसे दूर करें।'शिव भी थे
तो भोलेबाबा ही, सो जल्दी से प्रकट
हो गए।मेंढकों ने कहा, 'आपका भेजा हुआ
कोई भी राजा हमारे तालाब में
व्यवस्था नहीं बना पाया। समझ में
नहीं आता कि हमारे कष्ट कैसे दूर होंगे।
कोई यंत्र या मंत्र काम नहीं करता। आप
ही बताएँ हम क्या करें?'
इस बार शिव जी जरा गंभीर हो गए।
थोड़ा रुक कर बोले, यंत्र मंत्र छोड़ो और
स्वतंत्र स्थापित करो। मैं तुम्हें
यही शिक्षा देना चाहता था। तुम्हें
क्या चाहिये और तुम्हारे लिये
क्या उपयोगी वह केवल
तुम्हीं अच्छी तरह समझ सकते हो।
किसी भी तंत्र में बाहर से
भेजा गया कोई भी विदेशी शासन
या नियम चाहे वह
कितना ही अच्छा क्यों न हो तुम्हारे
लिये अच्छा नहीं हो सकता। इसलिये
अपना स्वाभिमान जागृत करो, संगठित
बनो, अपना तंत्र बनाओ और उसे लागू
करो। अपनी आवश्यकताएँ समझो,
गलतियों से सीखो। माँगने से सबकुछ
प्राप्त नहीं होता, अपने परिश्रम
का मूल्य समझो और समझदारी से
अपना तंत्र विकसित करो।
मालूम नहीं फिर से उस तालाब में
शांति स्थापित हो सकी या नहीं।
लेकिन इस कथा से भारतवासी भी बहुत
कुछ सीख सकते हैं।

Bassar

bassar@aol.in
Read More
// // Leave a Comment

मैं बस में बेठा बाहर हो रही बरसात का मजा ले रहा था....

मैं बस में बेठा बाहर हो रही बरसात
का मजा ले रहा था
कोई आएगा इस पर
अजनबी आवाज सुनकर मैं मुडा, आवाज के
मालिक पर नजर गई, उम्र यही कोई २५
-३० साल, आंखों पर नजर
का चस्मा चड़ाये,
महाशयसवालिया नजरों से मुझे देख रहे थे,
फिलहाल तो नही
मैंने उसका मुआयना करते हुए कहा,
आप कहाँ तक जायेंगे ?
उसने धम्म से बैठते हुए दूसरा सवाल दाग
दिया,
टोडारायसिंह, और आप,
बात बढाने की गरज से मैंने पूछा
भांसू
उसकी बात ख़त्म होने के साथ ही बस
झटके से आगे बाद गई, बस चलने के साथ
ही बातों का सिलसिला चल निकला,
बात चलते-चलते आ पहुंची दुनिया के
सृजक पर , उसके अस्तित्व के होने न
होने पर, इस बात को लेकर हम दोनों मैं
बहस छिड़ गई, वह उसके अस्तित्व
को पूरी तरह नकार रहा था, और मैं इस बात
पर अदा था की वो इस दुनिया मैं है चाहे
किसी भी रूप मैं हो। मेरे अपने तर्क थे
तो उसकी अपनी काटें, इससेपहले
की हमारी बहस उग्र
होती ब्रेकों की चरमराहट के साथ ही बस
रुक गयी, पता चला की नदी मैं
पानी ज्यादा आ गया है, जो पुल पर से बह
रहा है, ऐसे मैं बस पुल पर से नही गुजर
सकती, पानी उतरने मैं देर
लगनी थी सो हम भी उतर आए नीचे,
नदी के दोनों और वाहनों की लाइन
लगी थी, इधर वाले इस किनारे खड़े थे
तो उधर वाले उस किनारे, तभी एक ट्रक
आया, उसमें से चालक और खलाशी उतरे
पानी का अंदाजा लगाया और ट्रक घुसा ले
गए पानी मैं, देखते ही देखते ट्रक नदी के
पार निकल गया,
यह देख हमारी बस के चालक को भी जोश
आ गया और उसने भी घुसा दी बस
पानी मैं, नदी के बीच मैं पहुँचते ही बस ने
अचानक धक्का सा खाया, इसी के साथ
पूरी बस श्रीजी के जयकारों से गूँज उठी,
सबसे पहले जय बोलने वाला मेरी बगल मैं
बैठा वाही शख्स था जो पूरे रस्ते ऊपरवाले
के अस्तित्व को नकार रहा था...

Bassar

bassar@aol.in
Read More
// // Leave a Comment

* * * माँ का प्यार * * *

माँँ मुझे बचपन में मेरी उम्रके हिसाब से कुछ ज्यादा ही रोटियां दिया करती
थीं. इंटरवल मेंसारे बच्चे जल्दी जल्दी खाना ख़त्म करके खेलने चले जाते
थे. और मै अपना खाना ख़त्म नहीं कर पाता था. तो डब्बे में हमेशा ही कुछ न
कुछ बच जाता था, और मुझे... रोज़ डांट पड़ती थी. मेरी बहनभी घर आ के
शिकायत करती थी कि उसे छोड़ के इंटरवल में मै खेलने भाग जाता हूँ. एक दिन
मेरी बहन मेरे साथ स्कूल नहीं गई. मै ख़ुशी ख़ुशी घर आया और माँ को बताया
की मैंने आज पूरा खाना खाया है. माँ को यकीन नहीं हुआ, उन्होंने डब्बा
खोला और मुझे दो झापड़ रसीद कर दिए. फिरमाँ बोली की आज तुमने अपना पूरा
खाना फेक दिया इस लिए मार पड़ी है. मुझे मालूम है की मै तुम्हे ज्यादा
खाना देती हूँ और तुम छोड़ोगे ही. लेकिन अगर 4 रोटी में से 2 भी खा ली तो
कुछ तो तुम्हारे पेट में जायेगा. ये माँ का प्यार था. आज भी जब मै ये बात
याद करता हूँ तो मेरी आँखे भर आती हैं,और सोचता हूँ कीक्या मै भी कभी किसी
को इतना प्यार कर पाउँगा !

Bassar

bassar@aol.in
Read More
// // Leave a Comment

डॉक्टर तो बहुत घमंडी लगते ह- The real humanity..

एक लड़के के आपात आपरेशन के लिए एक
फोन के बाद डाक्टर
जल्दी जल्दी अस्पताल में प्रवेश करते
हैं....उन्होंने तुरंत अपने कपडे बदल कर
सर्जिकल गाउन पहना, ऑपरेशन के
लिए खुद को तैयार किया और
ऑपरेशन थियेटर की तरफ चल
पड़े...हॉल में प्रवेश करते
ही उनकी नज़र लड़के की माँ पर
जाती है...जो उनका इंतज़ार
करती जान पड़ती थी और बहुत
व्याकुल भी लग रही थी....
डॉक्टर को देखते ही लड़के की माँ एक
दम गुस्से से बोली : आपने आने इतनी
देर क्यों कर दी..?
आपको पता नहीं है कि मेरे बेटे
की हालत बहुत गंभीर है..?
आपको अपनी जिम्मेदारी का अहसास
है की नहीं..??
डॉक्टर मंद मंद मुस्कुराते हुए
कहता है : मैं अपनी गलती के लिए
आपसे माफ़ी मांगता हूँ...फोन आया तब
मैं अस्पताल में नहीं था,जैसे ही खबर
मिली मैं तुरंत अस्पताल के लिए
निकल पड़ा..रास्ते में ट्रैफिक
ज्यादा होने की वजह से थोड़ी देर
हो गयी. अब आप निश्चिन्त रहो मैं
आ गया हूँ भ
गवान की मर्ज़ी से
सब ठीक हो जाएगा..अब आप विलाप
करना छोड़ दो..''
इस पर लड़के की माँ और ज्यादा गुस्से
से : विलाप करना छोड़ दूं मतलब..?
आपके कहने का मतलब क्या है..? मेरे
बच्चे को कुछ हो गया होता तो.?"
इसकी जगह
आपका बच्चा होता तो आप
क्या करते"..?? डॉक्टर फिर मंद मंद
मुस्कुराते हुए : शांत हो जाओ बहन,
जीवन और मरण वो तो भगवान के
हाथ में है, मैं तो बस एक मनुष्य हूँ,
फिर भी मैं मेरे से
जितना अच्छा प्रयास
हो सकेगा वो मैं
करूँगा..बाकी आपकी दुआ और भगवान
की मर्ज़ी..! क्या अब आप मुझे ऑपरेशन
थियेटर में जाने देंगीं.?? डॉक्टर ने
फिर नर्स को कुछ सलाह दी और
ऑपरेशन रूम में चले गए..
कुछ घंटे बाद डॉक्टर प्रफुल्लित
मुस्कान लिए ऑपरेशन रूम से बाहर
आकर लड़के की माँ से कहते हैं : भगवान
का लाख लाख शुक्र है
की आपका लड़का सही सलामत है, अब
वो जल्दी से ठीक हो जाएगा और
आपको ज्यादा जानकारी मेरा साथी ड
दे देगा..ऐसा कह कर डॉक्टर तुरंत
वहां से चल पड़ते हैं..
लड़के की माँ ने तुरंत नर्स से पुछा : ये
डॉक्टर साहब
को इतनी जल्दी भी क्या थी.?
मेरा लड़का होश में आ जाता तब तक
तो रूक जाते तो क्या बिगड़
जाता उनका..? डॉक्टर तो बहुत
घमंडी लगते हैं''
ये सुनकर नर्स की आँखों में आंसू आ गए
और कहा :''मैडम ! ये वही डॉक्टर हैं
जिनका इकलौता लड़का आपके लड़के
की अंधाधुंध ड्राइविंग की चपेट में
आकर
मारा गया है..उनको पता था की आपके
लड़के के कारण ही उनके इकलौते लड़के
की जान गयी है फिर भी उन्होंने
तुम्हारे लड़के की जान बचाई है...और
जल्दी वो इसलिए चले गए क्योंकि वे
अपने लड़के की अंतिम
क्रिया अधूरी छोड़ कर आ गए थे...

Bassar

bassar@aol.in
Read More
// // Leave a Comment

जीवन का मूल्य!! An inspirational story.

एक हीरा व्यापारी था जो हीरे का बहुत बड़ा विशेषज्ञ माना जाता था, किन्तु
गंभीर बीमारी के चलते अल्प आयु में ही उसकी मृत्यु हो गयी . अपने पीछे वह
अपनी पत्नी और बेटा छोड़ गया . जब बेटा बड़ा हुआ तो उसकी माँ ने कहा -
"बेटा , मरने से पहले तुम्हारे पिताजी ये पत्थर छोड़ गए थे , तुम इसे लेकर
बाज़ार जाओ और इसकी कीमत का पता लगा, ध्यान रहे कि तुम्हे केवल कीमत पता
करनी है , इसे बेचना नहीं है." युवक पत्थर लेकर निकला, सबसे पहले उसे एक
सब्जी बेचने वाली महिला मिली. " अम्मा, तुम इस पत्थर के बदले मुझे क्या दे
सकती हो ?" , युवक ने पूछा. " देना ही है तो दो गाजरों के बदले मुझे ये दे
दो…तौलने के काम आएगा."- सब्जी वाली बोली. युवक आगे बढ़ गया. इस बार वो एक
दुकानदार के पास गया और उससे पत्थर की कीमत जानना चाही . दुकानदार बोला ,"
इसके बदले मैं अधिक से अधिक 500 रूपये दे सकता हूँ..देना हो तो दो नहीं तो
आगे बढ़ जाओ." युवक इस बार एक सुनार के पास गया , सुनार ने पत्थर के बदले
20 हज़ार देने की बात की, फिर वह हीरे की एक प्रतिष्ठित दुकान पर गया वहां
उसे पत्थर के बदले 1 लाख रूपये का प्रस्ताव मिला. और अंत में युवक शहर के
सबसेबड़े हीरा विशेषज्ञ के पास पहुंचा और बोला," श्रीमान , कृपया इस पत्थर
की कीमत बताने का कष्ट करें ." विशेषज्ञ ने ध्यान से पत्थर का निरीक्षण
किया और आश्चर्य से युवक की तरफ देखते हुए बोला ," यह तो एक अमूल्य हीरा
है , करोड़ों रूपये देकर भी ऐसा हीरा मिलना मुश्किल है." , यदि हम गहराई
से सोचें तो ऐसा ही मूल्यवान हमारा मानव जीवन भी है . यह अलग बात है कि
हममें से बहुत से लोग इसकी कीमत नहीं जानते और सब्जी बेचने वाली महिला की
तरह इसे मामूली समझा तुच्छ कामो में लगा देते हैं. आइये हम प्रार्थना करें
कि ईश्वर हमें इस मूल्यवान जीवन को समझने की सद्बुद्धि दे और हम हीरे के
विशेषज्ञ की तरह इस जीवन का मूल्य आंक सकें .॥
For more visit
www.successfailure.tk
www.successfailure.tk

Bassar

bassar@aol.in
Read More
// // Leave a Comment

मौजुदा कानुन महिलाओँ के सुरक्षा के लिए पर्याप्त नहीँ हैँ। Humorus stroy.

लड़की अपनी धुन में मस्त
चली जा रही थी। रात के सन्नाटे में
उस आधुनिका के सैंडिलों से
उठती खट्–खट् की आवाज
काफी दूर तक सुनाई दे रही थी। जैसे
ही वह उस पॉश कालोनी के
बीचों बीच बनेपार्क के नजदीक
पहुंची, वहां पहले से छिपे बैठे
दो बदमाश उससे छेड़छाड़ करने लगे।
लड़की ने कान्वेंटी अन्दाज में ''शट
अप! यू.....बास्टर्ड !!'' वगैरह–वगैरह
कहकर अपना बचाव करना चाहा, पर
जब वे अश्लील हरकतें करते हुए उसके
कपड़े नोचने लगे
तो वह''बचाओ...बचाओ.. ..'' कहकर
चिल्लाने लगी।
उसकी चीख पुकार पार्क के
चारों ओर कतार से
बनी कोठियों से टकरा कर लौट
आई। कोई बाहर नहीं निकला।
वे लड़की को पार्क में झुरमुट की ओर
खींच रहे थे। उनके चंगुल से मुक्त होने के
लिए वह बुरी तरह छटपटा रही थी।
तभी वहां से गुजर रहे एक लावारिस
कुत्ते की नजर उन पर पड़ी। वह जोर–
जोर से भौंकने लगा। जब उसके भौंकने
का बदमाशों पर कोई असर नहीं हुआ
तो वह बौखलाकर इद्दर–उधर दौड़ने
लगा। कभी घटना स्थल की ओर
आता तो कभी किसी कोठी के गेट
के पास जाकर भौंकने
लगता मानो वहां रहने
वालों को इस घटना के बारे में
सूचित करना चाहता हो। उसके इस
प्रयास पर लोहे के बड़े–बड़े गेटों के उस
पार तैनात विदेशी नस्ल के पालतू
कुत्ते उसे हिकारत से देखने लगे।
संघर्षरत लड़की के कपड़े तार–तार
हो गए थे, हाथ–पैर शिथिल पड़ते
जारहे थे। बदमाशों को अपने मकसद में
कामयाबी मिलती नजर आ
रही थी।
यह देखकर गली का कुत्ता मुंह
उठाकर जोर–जोर से रोने लगा।
कुत्ते के रोने की आवाज इस बार
कोठियों से टकराकर वापस
नहीं लौटी क्योंकि वहां रहने
वालों कोअच्छी तरह मालूम
था कि कुत्ते के रोने से घर में अशुभ
होता है। देखते ही देखते तमाम
कोठियों में चहल–पहल दिखाई
देनेलगी। छतों पर बालकनियों पर
बहुत से लोग दिखाई देने लगे।
उनके आदेश पर बहुत से वाचमैन
लाठियां–डंडें लेकर कोठियों से
बाहर निकले और उस कुत्ते पर पिल
पड़े। लेकिन उस संघर्षरत
अबला लड़की की किसी ने मदद
नहीँ की अततः बबरर्तापुर्वक
ब्लात्कार कि शिकार उस मासुम
अबला ने दम तोड़ दिया
अगले दिन शहर के पाश कलोनी के
तथाकथित सभ्य व्यक्तियोँ ने गैँग रेप
के विरोध मेँ कैँडल मार्च
निकाला कुछ लोग इंडिया गेट पर
पर्दशन करते हुये सरकार से कानुन मेँ
बदलाव की माँग की क्योँकी इन
सभ्य व्यक्तियोँ के अनुसार
मौजुदा कानुन महिलाओँ के
सुरक्षा के लिए पर्याप्त नहीँ हैँ।
(वैधानिक चेतावनी : यह
कहानी एक काल्पनिक कहानी हैँ
इसका किसी भी घटना से कोई
संबंध नहीँ हैँ , इस
कहानी का एकमात्र उद्येश्य
समान्य जनोँ को जागरुक करना हैँ)

Bassar

bassar@aol.in
Read More
// // Leave a Comment

आप कैसे पहचानेंगे कि आप देश के किस हिस्से में है.....?

!! मेरा भारत महान .....!!
आप कैसे पहचानेंगे कि आप देश के किस
हिस्से में है.....?
1) दो आदमी लड़ रहे हैं, एक
आदमी आता है,उन्हे देखता है और
चला जाता है...ये 'मुंबई' है.
2) दो आदमी लड़ रहे हैं, एक
आदमी आता है उन्हें समझाने
की कोशिश करता है, फ़लस्वरुप
दोनो लड़ना छोड़ कर समझाने वाले
को मारने लग जाते हैं... ये 'दिल्ली' है.
3) दो आदमी लड़ रहे हैं, एक आदमी अपने
घर से आवाज़ देता है, "मेरे घर के आगे
मतलड़ो, कहीं और जाओ".... ये 'बंगलौर'
है.
4) दो आदमी लड़ रहे हैं, पुरी भीड़
देखनेके लिये इकट्ठी हो जाये, और एक
आदमी चाय की दुकान लगा दे.... ये 'यु.पी.'
है.
5) दो आदमी लड़ रहे हैं, दोनो मोबाईल
सेकॉल कर दोस्तो को बुलाते हैं,
थोड़ी देरमें 50 आदमी लड़ रहे हैं. ..ये
'Haryana ' है.
6) दो आदमी लड़ रहे हैं, एक आदमी ढेर
सारी बीयर ले आता है, तीनो एक साथ
बीयरपीते हुए एक-दुसरे को गाली देते
हैं.....ये 'गोवा' है.
7) दो आदमी लड़ रहे हैं, दो आदमी और
आते हैं, वो आपस में बहस करने लगते हैं
कि कौन सही है कौन गलत, देखते देखते
भीड़ जमा हो जाती है, पुरी भीड़ बहस
करती है, लड़ने वाले दोनो घसक लेते हैं.
ये 'कोलकाता' है.
दो आदमी लड़ रहे है, एक आदमी आता है
और दोनो को गोली मार देता है.
ये 'वासेपुर' है !

Bassar

bassar@aol.in
Read More